पुनित चपलोत
भीलवाड़ा । सदर थाना क्षेत्र के खायडा में एक युवक ने अपने ही कमरे में रस्सी का फंदा गले में डाल कर फांसी लगा ली। गुरुवार सुबह जब परिजन युवक को चाय के लिए उठाने गए तो युवक कमरे में रस्सी के सहारे झूलता हुआ दिखा । पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर जांच शुरू की । सदर थाने के हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह जरिए टेलीफोन पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के खायडा में एक युवक ने फांसी लगा ली।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की वीडियोग्राफी ओर फोटोग्राफी करवाकर शव को फंदे से उतार कर जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।मृतक के परिजनों ने बताया कि बुधवार रात को प्रकाश खाना खा कर अपने कमरे में सोने चला गया, सुबह जब वो चाय पीने बाहर नहीं आया तो हम उसे बुलाने कमरे में गए,जहां वो रस्सी के सहारे फंदे से झूलता मिला। थाना पुलिस ने जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचकर परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस का कहना है कि युवक ने किन कारणों के चलते यह कदम उठाया है यह अभी सामने नहीं आ पाया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।













