Homeभीलवाड़ाबारहठ महाविद्यालय में खेल सप्ताह का किया गया आयोजन

बारहठ महाविद्यालय में खेल सप्ताह का किया गया आयोजन

शाहपुरा@(किशन वैष्णव)श्री प्र.सिं.बा.राजकीय महाविद्यालय,शाहपुरा (राजस्थान) में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं खेल विभाग के तत्वावधान में प्राचार्य डाॅ.पुष्करराज मीणा की अध्यक्षता में खेल सप्ताह के अन्तर्गत विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न परम्परागत खेल महाविद्यालय द्वारा आयोजित किये गये, जिनमें रस्सा कसी, सतोलिया और रूमाल झपट खेलों का आयोजन किया गया। रस्सा कसी प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग में प्रताप सिंह बारहठ टीम प्रथम रही और केसरी सिंह बारहठ टीम द्वितीय स्थान पर रही। महिला वर्ग रस्सा कसी में लक्ष्मीबाई टीम प्रथम रही और अहल्याबाई टीम द्वितीय स्थान पर रही। सतोलिया प्रतियोगिता में महिला वर्ग में गार्गी टीम प्रथम रही और झलकारी बाई द्वितीय रही वही पुरूष वर्ग में भगत सिंह टीम प्रथम रही और राजगुरू टीम द्वितीय स्थान पर रही। रूमाल झपट प्रतियोगिता में महिला वर्ग लक्ष्मीबाई टीम प्रथम रही और कालीबाई भील द्वितीय स्थान पर रही। इस अवसर पर खेलों के महत्व पर बल देते हुए प्राचार्य डाॅ. मीणा ने कहा खेलकूद का करो विचार,यह देता है स्वस्थ जीवन का अधिकार’’। इस कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी प्रो. तोरन सिंह एवं कार्यक्रम अधिकारी प्रो. शंकर लाल चौधरी रहे। कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्था खेल अधिकारी प्रो. दलवीर सिंह ने सम्भाली और कार्यक्रम की भूमिका प्रो. धर्मनारायण वैष्णव ने निर्धारित की। इस अवसर पर सभी संकाय सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES