Homeभीलवाड़ाखेराड की बेटी राजकीय विद्यालय की छात्रा सुमन तेली ने 98.50 प्रतिशत...

खेराड की बेटी राजकीय विद्यालय की छात्रा सुमन तेली ने 98.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बिजोलिया ब्लॉक में प्रथम स्थान हासिल किया

माल का खेड़ा (सोराज सिंह चौहान) । भीलवाड़ा जिले के बिजोलिया ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मालका खेड़ा की छात्रा सुमन कुमारी तेली ने कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में 98.50% अंक हासिल कर खैराड़ क्षेत्र का एवं बिजोलिया ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त कर शिक्षा जगत में नाम रोशन किया है। सुमन के पिता चौथमल तेली ट्रैक्टर चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। माता आंगनवाड़ी में सेवा दे रही है। बालिका ने 3 किलोमीटर दूरी तय कर गणित, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं। बालिका आगे की पढ़ाई जारी रखें सिविल सेवा में जाना चाहती है। क्षैत्रवासियों ने बालिका के पिता को सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई संदेश भेज बालिका की उज्जवल भविष्य की कामना की।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES