खैरियत से लौटने वाले सुभाष नगर हाजियों का हुआ शानदार इस्तकबाल

भीलवाड़ा 9 जून / 45 दिन की हज यात्रा पर गए सुभाष नगर के हाजी बाबू भाई मंसूरी और हाजी इदरीश सिलावट का फजर की नमाज के बाद भीलवाड़ा पहुंचने पर सुभाष नगर मलाण के गण मान्य नागरिकों ने सुखाडिया सर्कल पर फूल मालाओं से शानदार इस्तकबाल किया और उन्हें मजहबी साज और आवाज के साथ घर तक पहुंचाया ।
इस मौके पर दोनों हाजियों ने बताया कि उनके सभी अरकान बहुत ही सुकून और तसल्ली के साथ पूरे हुए और उन्होंने हिंदुस्तान की तरक्की, भाईचारा, सुख शांति के लिए दुआएं मांगी । हाजियों ने बताया कि इस बार सऊदी सरकार ने हिंदुस्तान से गए हाजियों को अपने स्तर पर खाना बनाने की इजाजत नहीं दी जिसके कारण हाजियों को लाइन में लगकर कई परेशानियों का सामना करना पड़ा, भारत सरकार को अपने देश के हाजियों लिए सऊदी सरकार से इस संबंध में बात करनी चाहिए।
इस मौके पर सुभाष नगर मस्जिद उस्मानिया के इमाम अब्बू जफर सिद्दीकी, सदर इकबाल खां पठान भाई चारा कमेटी के सरपरस्त शहजाद खान, इंजीनियर हाजी अहमद नूर , सदर नाहर खा कायमखानी, महासचिव डॉक्टर फखरुद्दीन मंसूरी,खजांची फखरुद्दीन शेख, नायब सदर फूल मोहम्मद, मास्टर फौजदार खान, यासीन खां, रशीद पठान, युसूफ भाई, सलीम मंसूरी, हाजी सिद्दीक पठान, हाजी शब्बीर पठान,ठाकुर महेंद्र सिंह, सत्य नारायण उपाध्याय, गणपत शर्मा, रामकरण जाट, हेमंत शर्मा सहित सुभाष नगर के गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं उपस्थित थी ।