लक्ष्मण मेघवंशी
खजूरी । उपतहसील स्तर पर चार दिवसीय आयोजन का आज समापन समारोह रहा आखिरी मे विशाल प्रभातफैरी एवं विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया कई गावों से मंडलियो ने भाग लिया पुरे गांव मे ढोल नगाड़ो और मजीरो की राग मे राम गुण गाए गांव गली मोहल्लो मे हरिबोल का नारा गुंजायमान रहा हर तरफ भगवान की भक्ति मे हर व्यक्ति लीन रहा नगरवासीयों बाहर से आए महमानों का स्वागत सत्कार किया तीन दिवसीय नानी बाई के मायरे का आयोजन हुवा जिसमे सुश्री अनीता किशोरी ने कोयल जैसी मीठी वाणी से कथा का वाचन किया वही रात्रि मे भजन संध्या रखी गईं जिसमे श्रोताओं ने पूरी रात भजनो का आनंद लेते हुए ठुमके लगाए वही आख़री मे विशाल प्रभातफेरी का कार्यक्रम हुवा साथ ही हिन्दू सम्मेलन का आयोजन स्थानीय विद्यालय के मैदान मे रखा गया मैदान हजारों भक्तो की भीड़ से लबालब हो गया सभा मे जयपुर हवामहल के विधायक परम् सानिध्य स्वामी बाल मुकुंदाचार्य जी महाराज एवं प्रवचन मे श्री श्री 1008 श्री महामंडलेश्वर स्वामी मधुसूदनानंदगिरी जी महाराज पीठाधिश्वर समेलिया धाम का आगमन हुवा सभा स्थल मे महाराज ने प्रवचनो मे सनातन धर्म की रक्षा का उपदेश दिया साथ ही जाति भेद भाव को मीटा कर सब को एक होने की बात कही महाराज ने आए दिन होने वाली पीड़ा को याद कर सनातन धर्म की बचाने की बात कही आगे कहा की हम सब एक माँ की संतान हैं धर्म के नाम पर लड़ाने वाले विद्रोहीयों को तमाचा लगाया और समस्त सनातन धर्म के लोगो को जागरूक किया तेज आवाज मे सनातन धर्म कोई वॉसिंग पाउडर नहीं हैं जो पहले इस्तेमाल करो बाद मे विश्वास करो सनातन धर्म जीवन बीमा हैं जो जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी आगे आता हैं
इस दौरान जयपुर हवामहल के विधायक मधुसूदनाचार्य ने जय जय राम जय श्री राम का की राम धूनी का वाचन करते हुए समस्त सभा मे बैठे भक्तो का आभार जताया महाराज श्री ने कहा की भारत को 1200 साल से तोड़ने का काम किया जा रहा हैं लोगो मे फुट डाल कर धर्म के नाम पर लड़ा कर सनातन धर्म को खंडित करने एवं मूर्तियों को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा हैं जातियों बाटने का प्रयास किया जा रहा हैं लेकिन सनातन धर्म को मजबूत बताया और कहा की हम सबको धर्म की रक्षा हेतु मैदान मे उतरना होगा जातपात दूर कर हर घर से एक सैनिक बनाना होगा जिसमे हमारे धर्म की रक्षा हो सके इस अवसर पर समस्त ग्रामवासी एवं जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने महाराज श्री को माल्यार्पण कर स्वागत सत्कार किया साथ ही आयोजन मे शिरकत करने पर बधाई देते हुए आभार जताया विधायक मीणा ने कहा की हमारा सौभाग्य हैंकी पहली बार धर्म सभा मे आगमन हुवा इस दौरान पुलिस बल तैनात रहा साथ ही समस्त कार्यकर्ता एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे













