रायपुर / खेमाना। ग्राम पंचायत खेमाना में पंचायत एवं जनहित के कार्यों को निरंतर एवं सुचारु रूप से संचालित रखने के उद्देश्य से निवर्तमान उपसरपंच श्रीमती शांता देवी पत्नी श्री मोतीलाल सोनी (गल्यावाड़ी) ने प्रशासक के रूप में पदभार ग्रहण किया। प्रशासन द्वारा यह जिम्मेदारी उन्हें इस आशय से सौंपी गई है कि पंचायत से जुड़े विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो तथा आमजन के आवश्यक कार्य नियमित रूप से संपादित होते रहें। पदभार ग्रहण करने के बाद श्रीमती शांता देवी सोनी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों को जिम्मेदारीपूर्वक एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करना रहेगी। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने पंचायत क्षेत्र में पारदर्शिता, जनसहभागिता एवं बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था पर विशेष जोर देने की बात भी कही।
