खुदा की बारगाह में सिर झुकाकर मांगी दुआ, मोड़ का निंबाहेड़ा में मुस्लिम समुदाय ने मनाई ईद-उल-फितर

मोड़ का निंबाहेड़ा । मोड़ का निंबाहेड़ा कस्बे में पवित्र पर्व ईद-उल-फितर के अवसर पर मोड़ का निंबाहेड़ा कस्बे में मुस्लिम समुदाय ने हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाया। आसींद रोड स्थित ईदगाह में सुबह मुस्लिम समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा कर खुदा की बारगाह में सिर झुकाते हुए देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी।

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे एवं सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समाज पर पुष्प वर्षा की तथा सभी को ईद की शुभकामनाएं दीं।
त्योहार के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का जाप्ता मौके पर तैनात रहा। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला।