भीलवाड़ा । जिले के करेड़ा क्षेत्र में हुई लुट की वारदात का करेड़ा पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया और एक बालक अपचारी को निरूद्व कर चोरी का माल जैवरात बरामद लिए है और वारदात में प्रयुक्त वाहन को जब्त किया । एसपी धर्मेन्द्र सिह भीलवाडा द्वारा जिले मे चोरी, नकबजनी व लूट की वारदातों के खिलाफ कार्यवाही एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बुद्वराज आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहाड़ा के निर्देशन मे और पुलिस उप अधीक्षक ओमप्रकाश वृत आसीन्द के सुपरविजन मे, करेड़ा थानाधिकारी पुरण मल मीणा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
यह थी घटना
प्रार्थीया घीसीदेवी पत्नि भैरुलाल तेली उम्र 65 साल निवासी अमरपुरा करेड़ा परिजनो के साथ थाने उपस्थित होकर एक रिपोर्ट पेश की ओर बताया की दिनांक 09.02.2026 को दोपहर करीब 12 बजे के आस पास हमेशा की तरह वह उनके पुत्र के साथ मोटरसाईकिल पर सवार होकर अपने खेत पर जा रही थी तभी पीछे से एक अज्ञात सफेद रंग की मारूति कार के चालक ने हमारी मोटरसाईकिल को पीछे से टक्कर मार दी जिससे हमारी मोटरसाईकिल सहित हम नीचे गिर जिसके बाद कार में सवार एक युवक बाहर आया और मेरी आँखों में मिर्च पाउण्डर डालकर प्रार्थीया के पहने हुए जर जेवरात सोने की नथ बाली वजन डेड तोला को लुटकर ले गये आदि रिपोर्ट पर मामला दर्ज करते हुए अनुसंधान प्रारम्भ किया ।
गठीत टीम द्वारा किया गया प्रयास
पुलिस टीम ने वैज्ञानिक तरीकों के साथ-साथ परम्परागत पुलिसिंग को अपनाते हुए मुखबिर की सूचना लेकर उनसे लगातार सम्पर्क में रही व घटना के आस पास के रास्तो पर सी सी टी वी फुटैज चैक किये गये व पूर्व में सम्पति संबंधी अपराधों में चालानशूदा अपराधियों पर सत्त निगरानी रखते हुए उनके मोबाईल नम्बर की सीडीआर प्राप्त कर उनका विश्लेषण किया गया। घटना कारित करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर एक बाल अपचारी को निरूद्व किया और लूट का माल बरामद किया गया साथ ही में प्रयुक्त वाहन को जब्त किया गया।
गठित पुलिस टीम:-
01. थानाप्रभारी पुरणमल मीणा
02. कांस्टेबल पुखापुरी
03. भगवान (विशेष योगदान)
04. प्रदीप कुमार (विशेष योगदान)
05. संजय
यह हुआ गिरफ्तार
श्रवण लाल पिता तेजा राम बलाई उम्र 36 साल निवासी आमदला पुलिस थाना करेडा जिला भीलवाडा को गिरफ्तार किया ।
