Homeभीलवाड़ाहरियाणा में राष्ट्रीय कुश्ती में जीता खुशी जाट ने रजत पदक

हरियाणा में राष्ट्रीय कुश्ती में जीता खुशी जाट ने रजत पदक

भीलवाड़ा । हरियाणा के पलवल शहर के सुभाष चंद्र स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में भीलवाड़ा के केसरी नंदन व्यायामशाला (टंकी के बालाजी) की पहलवान ने रजत पदक जीतकर भीलवाड़ा का ही नहीं राजस्थान का नाम हिंदुस्तान में रोशन किया है । राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद एवं केसरी नंदन व्यायाम शाला के अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक जगदीश जाट के अनुसार महिला पहलवान खुशी जाट ने 73 किलो ग्राम वजन वर्ग में भाग लेकर रजत पदक राजस्थान के नाम किया l खुशी जाट के रजत पदक जीतने पर राजस्थान कुश्ती संघ के प्रधान  राजीव दत्ता,कुश्ती संघ के सचिव श्रीमान उम्मेद सिंह झांझरिया ने पहलवान से फोन पर वार्ता कर बधाई दी एवं समस्त कुश्ती संघ परिवार व केसरी नंदन व्यायाम शाला के संरक्षक,  राधे श्याम बाहेड़िया अध्यक्ष सुवालाल जाट, सचिव अरुण शर्मा कोषाध्यक्ष महेश पांडे नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक भारतीय रेलवे के पहलवान रतनलाल जाट छोटू लाल माली धनराज माली जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के जिला युवा अध्यक्ष रतन लाल सुथार भेरू पटेल विष्णु पहलवान रतनलाल आरटीओ एजेंट, नरेंद्र जाट,शंकर लाल जाट एवं सह प्रशिक्षक, मुकेश जाट, नवीन मारू सभी ने पदक विजेता पहलवान खुशी को बधाई दी l

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES