बृजेश शर्मा
भीलवाड़ा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान में किन्नर समाज भी आगे आया है। राजस्थान में मेवाड़ गादीपति किरण बाई ने अनुकरणीय पहल की। सह प्रचार प्रमुख सुमित सारस्वत ने बताया कि किन्नर किरण बाई ने ब्यावर में निधि संग्रह टोली को 3 लाख 21 हजार रुपए का सहर्ष समर्पण किया है। किन्नर किरण बाई ने कहा कि संतों व श्रीराम भक्तों ने सदियों तक जो संघर्ष किया था, उसका सुखद अंत हुआ है। किन्नर, भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त हैं । जब प्रभु श्रीराम वनवास गए थे, तब किन्नर उनके इंतजार में चौदह वर्ष तक तमसा नदी तट पर बैठे रहे। इस त्याग से प्रभु श्रीराम प्रसन्न हुए थे और अपने राज्याभिषेक में उन्हें ससम्मान आमंत्रित भी किया था। आज उन्हीं प्रभु के मंदिर निर्माण में भागीदार बनकर खुशी हो रही है। इस दौरान विभाग प्रचारक धर्मराज, परियोजना प्रमुख धर्मनारायण, शशिप्रकाश इंदोरिया, नितेश गोयल, सुरेश वैष्णव उपस्थित थे।
हमारें अन्य चेनल देखने के लिए निचे दिए वाक्यों पर क्लिक करे
वीडयो चेनल, भीलवाड़ा समाचार, सभी समाचारों के साथ नवीनतम जानकारियाँ , राष्ट्रीय खबरों के साथ जानकारियाँ, स्थानीय, धर्म, नवीनतम |