Homeअंतरराष्ट्रीयदर्दनाक नाव दुर्घटना, 80 से अधिक लोगों की हुई मौत,अब तक 185...

दर्दनाक नाव दुर्घटना, 80 से अधिक लोगों की हुई मौत,अब तक 185 लोगों को बचाया गया

किंशासा-पश्चिमी कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) में देर रात एक नदी में नाव डूबने से 21 बच्चों सहित कम से कम 86 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक हादसा स्थानीय समयानुसार रात करीब 11 बजे लेदिबा गांव के पास हुआ। नाव मुशी शहर से डीआरसी की राजधानी किंशासा जा रही थी। सूत्रों ने कहा कि अब तक 185 लोगों को बचाया गया है एवं मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। नाव पर सवार यात्रियों की संख्या अज्ञात बनी हुई है।

राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, ‘गणराज्य के राष्ट्रपति इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारणों की जांच की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी आपदा को रोका जा सके।’

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES