Homeराष्ट्रीयभाजपा के प्रवक्ता ने किरण बेदी के पंजाब की नई राज्यपाल बनने...

भाजपा के प्रवक्ता ने किरण बेदी के पंजाब की नई राज्यपाल बनने का किया दावा

Kiran Bedi new governor

राजेश कोछड़

चंडीगढ़ -स्मार्ट हलचल/पंजाब व हरियाणा के पूर्व गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित द्वारा कल दिए इस्तीफे के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों में नए गवर्नर के नाम को लेकर कई तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं। अभी हाल में ही भाजपा के प्रवक्ता डॉ. कमल सोई द्वारा भी सोशल मीडिया X पर पोस्ट डाली गई है कि पंजाब की अगली गवर्नर पहली महिला आई.पी.एस. किरण बेदी होंगी। बता दें कि उनके इस बयान के बीच यह बात भी सामने आई है कि जैसे ही उनके इस बयान की चर्चा में तेजी आई उन्होंने अपना यह ट्वीट डिलीट कर दिया। गौरतलब है कि अभी तक पंजाब व हरियाणा के नए गवर्नर के नाम की घोषणा नहीं हुई है। भाजपा के प्रवक्ता डॉ. कमल सोई के बयान में कितनी सच्चाई है यह आने वाले कुछ दिनों में पता चल जाएगा।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES