Homeराजस्थानअलवरकोलवा गुजर जल संरक्षण कार्यक्रम हुआ

कोलवा गुजर जल संरक्षण कार्यक्रम हुआ

स्मार्ट हलचल|चौमहला|राजस्थान सरकार के जल संरक्षण के विशेष अभियान “वंदे_गंगा” (जल संरक्षण – जल अभियान) के तहत मंगलवार को क्षेत्र के गांव कोल्वा गुजर में पंचायत स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें वर्षा ऋतु में होने वाली बारिश के जल को संरक्षित करने का संदेश दिया।
विधायक कालूराम मेघवाल ने कार्यक्रम में भाग लेकर उपस्थित लोगों को बरसात का पानी संरक्षित करने तथा पर्यावरण को हरा-भरा एवं साफ-स्वच्छ बनाये रखने के लिए हर व्यक्ति से एक पेड माँ के नाम लगाने, पीपल पूजा व श्रमदान कर जल संरक्षण करने का आव्हान किया। साथ ही प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.डब्ल्यू डी सी -3 के अन्तर्गत नदी के रास्ते पर अवलोकन किया। उन्होंने कहा हमें प्रकृति को बचाने के लिए कुछ करना होगा तब प्रकृति हमें बचाने के लिए कुछ करेगी।
उन्होंने आव्हान किया आओ सभी इस बार वर्षा ऋतु के आने से पहले जल संरक्षण हेतु अपनी तैयारी पूर्ण करें और माँ भारती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लें। इस दौरान उन्होंने श्रमदान भी किया।
इस दौरान कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक कालूराम मेघवाल,चौमहला मण्डल अध्यक्ष गौतम जैन, जिला मंत्री करण सिंह , पूर्व जिला परिषद सदस्य देवी सिंह , जिला उपाध्यक्ष जगदीश भावसार, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भगवान सिंह ,मण्डल महामंत्री एडवोकेट आदित्य कटारिया,जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि अशोक गायरी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमराव सिंह ,मण्डल उपाध्यक्ष दानू सिंह ,पंचायत समिति सदस्य विक्रम सिंह , संजय राठौर, फतेह सिंह,हरिराज सिंह , संग्राम सिंह , किशोर सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES