किशन खटीक/
रायपुर 26 अगस्त। शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का भी निर्माण करें क्योंकि संस्कारों के बिना लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकते हैं। उक्त विचार गायत्री परिवार द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि पद से रिटायर्ड थानेदार विजय सिंह चुंडावत ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के समक्ष व्यक्त किये। विजय सिंह ने कहा कि आने वाला समय बहुत भयावह है हमें शिक्षा में संस्कारों का समावेश कर समस्त छात्र-छात्राओं को बहुत आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम के आयोजक एवं गायत्री परिवार के तहसील संयोजक चांदमल सेन ने कहा कि भारतीय संस्कृति के अनुसार जन्मोत्सव का आयोजन करें। हमारी संस्कृति को पहचानने के लिए भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षाओं में अधिकाधिक छात्र छात्राओं को बैठाकर भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाएं। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रधानाचार्य सत्यनारायण गुर्जर,विशिष्ट अतिथि लक्ष्मण सिंह शेखावत व भगवानसिंह चौधरी थे।। समस्त अतिथियों ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा-2025 कक्षा 12 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले एवं संस्कृति ज्ञान परीक्षा में कोशीथल पंचायत में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र श्रवण कालबेलिया का दुपट्टा, सिल्वर मेडल, प्रतीक चिन्ह, प्रमाण पत्र,गायत्री सद् साहित्य देकर सम्मान किया गया। सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के रूप में वरिष्ठ अध्यापक रमेश चंद्र वैष्णव का सम्मान किया गया। कक्षा 1 से 12 तक 9 छात्रों का भारतीय संस्कृति के अनुसार महामृत्युंजय मंत्रोच्चारण के साथ जन्मोत्सव मनाया गया।