Homeभीलवाड़ाकोशीथल में स्वीप कार्यक्रम के तहत मेहंदी व रंगोली बनाई

कोशीथल में स्वीप कार्यक्रम के तहत मेहंदी व रंगोली बनाई

26 अप्रैल को आने वाले लोकतंत्र के उत्सव में आम जन ने शत प्रतिशत भागीदारी का संकल्प लिया

(किशन खटीक)
रायपुर 23 अप्रैल, स्वीप कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत कोशीथल की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ग्राम पंचायत परिसर में आम जन को 26 अप्रैल 2024 लोकतंत्र के उत्सव में शत प्रतिशत मतदान कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने के लिए विशाल रंगोली एवं दीप दान तथा हथेली पर मेहंदी के माध्यम से प्रेरित करने का कार्यक्रम किया। मुख्य अतिथि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोशीथल के वरिष्ठ अध्यापक लक्ष्मणसिंह शेखावत थे।अध्यक्षता स्वीप अभियान प्रभारी रमेशचंद्र वैष्णव ने की। समस्त उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं अन्य महिला पुरुषों को मतदान की शपथ दिलाई गई एवं मेहंदी के माध्यम से महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक किया। मतदान के प्रति प्रेरित करने के लिए “बहकावे में कभी ना आना-सोच समझ कर बटन दबाना।। जैसे नारे एवं हो जाओ तैयार साथियों हो जाओ तैयार गीत के माध्यम से आम जन का ध्यान 26 अप्रैल 2024 के लिए सजग किया गया। इस अवसर पर माया सालवी, मधु तंबोली, उषा सालवी, शांता सेन, सुधा दाधीच, सीमा सर्वा, केसर लक्षकार, राजकुमारी, निर्मला सेन सहित ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES