Homeराजस्थानकोटा-बूंदीये शाम मस्तानी....कोटा के संगीत प्रेमियों ने किया किशोर को याद

ये शाम मस्तानी….कोटा के संगीत प्रेमियों ने किया किशोर को याद

किशोर सागर की पाल देर शाम तक किशोर के तराने पर झमें कोटावासी
—लहरों के किनारे ,किशोर कुमार के बजें तराने
—किशोर कुमार का 96वां जन्मोत्वस,संगीत प्रेमियों की सजी महफिल

कोटा।स्मार्ट हलचल/किशोर सागर की पाल पर कोटा के संगीत प्रेमियो की महफिल में संगीत के जादूगर हर दिल प्रेमी किशोर कुमार का 96वां जन्मदिवस मनाकर याद किया गया । महफिल संगीत समूह तथा परंपरा इवेंट्स की ओर से सजी संगीत महफिल में देर राततक किशोर के सदाबहार गानों को सुना व गुनगुनाया गया। कार्यक्रम का आगाज किशोर कुमार की तस्वीर को माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन एडवोकेट भीम सिंह व महेंद्र शर्मा द्वारा की गई। बाल कलाकार तनुष शर्मा ने कार्यक्रम का टाइटल सांग ये शाम मस्तानी… सुना कर सबका दिल जीता। इसके बाद एक—2 करके सुर सम्राट किशोर के सदाबहार गानों को कलाकरों ने सुनाकर कोटावासियो से दाद प्राप्त की। चिंगारी कोई भड़के…,हम बेवफा हरगीज न थे,मेरे सपनों की रानी,रूप तेरा मस्ताना,जिन्दगी एक सफर है सुहाना सुनाकर … किशोर की याद को सबके दिलों में ताजा कर दिया।
गायक भंवर सिंह हाड़ा,प्रेम नारायण, भीम सिंह यादव एडवोकेट,अचल शर्मा,रोशन शर्मा,अजीत सिंह शेखावत, निषेध सोनी, चित्रा सोनी, कानू शर्मा, सुहास वर्धन सक्सेना, इसराइल भाई,सद्दाम हुसैन, सत्येंद्र वैष्णव, निसार भाई, डी. सी वर्मा, कौशल किशोर शर्मा, नरेश गेरा, डॉ तरुण शर्मा, के.आर वर्मा,गणेश, सीएस वर्मा,परेश सक्सेना,प्रवीण हल्दुनिया, खजान सिंह, एन. के वर्मा, मो. फिरोज, गरिमा गुप्ता, अभिलाषा दाधीच, जे. एस हाड़ा,राजेंद्र गंभीर, हेमराज शेखावत, दिनेश चौहान, डॉ जितेंद्र कत्याल, सीपी जोतवानी, संदीप बजाज अपने सुरों की महफिल सजाकर देररात तक लोगो को बांधे रखा और एक के बाद एक सदाबहार गानों की फरमा​ईश को पूरा करते रहे।

गायक भंवर सिंह हाड़ा,

कोटा। किशोर कुमार के 96 वे जन्मदिवस के उपलक्ष्य में महफिल संगीत समूह तथा परंपरा इवेंट्स के तत्वाधान में किशोर सागर तालाब (KST) बारहदरी पर संगीत संध्या का सायं 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक आयोजन हुआ। जिसमें उनके गाए गीतों की प्रस्तुति ग्रुप सदस्यों द्वारा दी गई। जिसमे किशोर कुमार के गीतों पर श्रोता झूम उठे। प्रोग्राम का शुभारंभ टाइटल सॉन्ग यह शाम मस्तानी 10 वर्षीय बाल कलाकार तनुष शर्मा द्वारा गाकर किया गया अन्य सभी कलाकारों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। जिनमे मुख्य रूप से
भंवर सिंह हाड़ा,प्रेम नारायण,एडवोकेट भीम सिंह यादव,अचल शर्मा,रोशन शर्मा,अजीत सिंह शेखावत, निषेध सोनी, चित्रा सोनी, कानू शर्मा, सुहास वर्धन सक्सेना, इसराइल भाई, सत्येंद्र वैष्णव, निसार भाई, डी. सी वर्मा, कौशल किशोर शर्मा, नरेश गेरा, डॉ तरुण शर्मा,गणेश, C.S वर्मा,प्रवीण हल्दुनिया, खजान सिंह,बाल कलाकार भावेश, मो. फिरोज,अभिलाषा दाधीच, जे. एस हाड़ा,डॉ जितेंद्र कत्याल,संदीप बजाज,योगेश शर्मा,निसार भाई,शैलेंद्र जी,मंजूर भाई,गीत जोशी,ममता जी,अर्चना जी, युवराज जी,पूनम वैष्णव,अर्चना शर्मा,शोभा सक्सेना ने अपनी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का संचालन परंपरा इवेंट्स के निदेशक निषेध जी सोनी द्वारा किया गया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES