कोटा रीजन का शानदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय अधिवेशन में तीसरा स्थान दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का 30वां राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न

कोटा। स्मार्ट हलचल|दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का 30वां राष्ट्रीय अधिवेशन अतिशय क्षेत्र चांदखेड़ी (खानपुर) में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सानंद सम्पन्न हुआ।
अधिवेशन का शुभारंभ आर.के. मीना जैन (उज्जैन) द्वारा मुख्य ध्वजारोहण के साथ हुआ, जबकि विशेष ध्वजारोहण जे.के. जैन एवं सुरेश हरसोरा द्वारा कोटा मेन ग्रुप और अनुभव ग्रुप के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य एवं चांदखेड़ी क्षेत्र अध्यक्ष हुकुम जैन ‘काका’ विशेष रूप से उपस्थित रहे।
फेडरेशन के राजस्थान रीजन अध्यक्ष अनिल ठोरा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान देशभर के लगभग 350 ग्रुपों एवं 16 रीजन द्वारा बैनर प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किए गए, जिसमें कोटा रीजन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ सारिका देवी एवं रूबी जैन (उज्जैन) द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ, जबकि अभिषेक विनायक (उज्जैन) एवं राजेंद्र जैन (खंडवा) ने चित्र अनावरण किया। मंगलाचरण चंद्रोदय खानपुर की महिला टीम द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी गई।

अधिवेशन में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों और ग्रुपों को सम्मानित किया गया। कोटा रीजन में श्रेष्ठ अध्यक्ष का पुरस्कार अतिवीर ग्रुप के निकुंज जैन को, श्रेष्ठ सचिव का पुरस्कार लोकेश जैन (वर्धमान ग्रुप) एवं लेडीज यूनिटी की कविता दूगेरियां को प्रदान किया गया। श्रेष्ठ ग्रुप का सम्मान अनुभव ग्रुप, कोटा को मिला, जबकि स्क्रैपबुक में लेडीज विंग को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

गतिविधि पुरस्कारों में वर्धमान, अतिवीर, रॉयल, बारा, अनुभव, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा मेन, बूंदी, चंद्रोदय ग्रुप, वर्धमान हेल्पलाइन एवं लेडीज विंग को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। वहीं सूत्रधार पुरस्कार उमेश अजमेरा, जे.के. जैन एवं अनिल ठौरा को प्रदान किया गया।
अधिवेशन का सफल संचालन उज्जैन रीजन द्वारा किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत झांझरी, महासचिव विनय जैन (जबलपुर), कोषाध्यक्ष अश्विन जैन (उज्जैन) एवं निर्वतमान अध्यक्ष राकेश विनायक ने सभी ग्रुपों से समाज सेवा, साधु-संत सेवा एवं जागरूकता के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने ‘मैं’ से ‘हम’ की भावना को सशक्त करने पर विशेष बल दिया।
कार्यक्रम में कोटा रीजन से उमेश अजमेरा, जे.के. जैन, अनिल ठौरा, सुरेश हरसोरा, अनुराग सेठी, राकेश पाटोदी, राजमल पाटोदी, पीयूष जैन, हेमंत पाटनी, प्रकाश टौगिया (बारां) एवं मयंक सांवला (रामगंज मंडी) सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।