राहुल गांधी से मिले कोटा शहर व देहात अध्यक्षों के बच्चे – आराध्य सिंह , शगुन गौतम , वैदिक गौतम

17 जून 2026

 

कोटा:स्मार्ट हलचल।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के कल कोटा में आयोजित छात्र संवाद कार्यक्रम हेतु कोटा प्रवास के दौरान कोटा शहर कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम की पुत्री शगुन गौतम , वैदिक गौतम एवं देहात कांग्रेस अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की पुत्री आराध्य सिंह ने उनसे सौजन्य भेंट की।आराध्य सिंह , शगुन गौतम और वैदिक गौतम ने राहुल गांधी जी से शिक्षा, छात्रों की समस्याओं और भविष्य को लेकर अपने विचार साझा किए। राहुल गांधी ने भी दोनों बच्चों से आत्मीयता से बातचीत की और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व शगुन गौतम एवं आराध्य सिंह ने राहुल गांधी से _भारत जोड़ो यात्रा_ के दौरान तथा पुष्कर में आयोजित जिलाध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर में भी मुलाकात की थी। हर बार राहुल गांधी ने बच्चों से संवाद कर उनके सवाल सुने और उन्हें प्रोत्साहित किया।

मुलाकात के बाद शगुन गौतम और आराध्य सिंह ने राहुल गांधी जी से मिलने के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि उनसे मिलकर उन्हें एक अलग ही ऊर्जा और प्रेरणा मिली।