नवरात्रि पर कोटा यूनाइटेड राउंड टेबल 306 की सेवा गतिविधि

नवरात्रि में सेवा-संकल्प, 70 छात्राओं को भोजन पैकेट वितरित किए

कोटा। स्मार्ट हलचल|नवरात्रि के पावन पर्व पर कोटा यूनाइटेड राउंड टेबल 306 ने सेवा और संवेदना की पहल करते हुए राजकीय एफटीई स्कूल, देवली अरब रोड में 70 छात्राओं को भोजन पैकेट वितरित किए। चेयरमैन एलएमएफ मुकुल जैन और सचिव आकाश कबरा ने बताया कि संस्था की इस पहल का उद्देश्य त्योहार की खुशियां जरूरतमंद बच्चों के साथ साझा करना और उनमें सहयोग व सामाजिक सरोकार की भावना को मजबूत करना रहा।
सेवा गतिविधि में हिमांशु खंडेलवाल, अनंत लड्ढा एवं उनकी टीम ने सक्रिय सहयोग दिया। संस्था के चेयरमैन एलएमएफ मुकुल जैन और सचिव आकाश कबरा ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों तक सहायता पहुंचाना और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना संस्था की प्राथमिकता है। नवरात्रि पर आयोजित इस पहल के जरिए संस्था ने सेवा, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।