कोटड़ी पत्रकार शर्मा को मातृ शोक

कोटड़ी|स्मार्ट हलचल|कोटड़ी निवासी कैलाश चन्द्र शर्मा व पत्रकार संघ के अध्यक्ष, दैनिक नवज्योति कोटड़ी के वरिष्ट पत्रकार श्याम सुन्दर की माता श्रीमती बदाम देवी पत्नी भंवर लाल चोटिया (शर्मा) का आज शाम को निधन हो गया। श्रीमती शर्मा के निधन पर कोटड़ी कस्बावासियो, उपखण्ड के जनप्रतिनिधियों व पत्रकार संघ के सदस्यों ने गहरा दुख प्रकट किया। अन्तिम यात्रा मंगलवार को सुबह 9 बजे भीलवाड़ा आवास से पंचमुखी मोक्षधाम जाएगी।