17 अक्टूबर को भजन संध्या में गूंजेंगे भक्ति के स्वर, 18 अक्टूबर को श्रद्धालु ग्रहण करेंगे बाबा की प्रसादी
अनिल कुमार खींची
ब्यावर। स्मार्ट हलचल।नवरात्रि के पावन पर्व पर भक्ति और श्रद्धा के माहौल में भेरू बाबा मित्र मंडल, सामरिया कॉलोनी, ब्यावर के तत्वावधान में श्री कोटड़िया धाम में भव्य भजन संध्या एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।कार्यक्रम के तहत 17 अक्टूबर, शनिवार को शाम 8:30 बजे से भव्य भजन संध्या आयोजित होगी। इसमें मध्य प्रदेश के भजन गायक युवराज वैष्णव एवं भीलवाड़ा के भजन गायक दीपक तिजारा अपनी सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे।
वहीं, 18 अक्टूबर, रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु बाबा की प्रसादी ग्रहण करेंगे।
यह आयोजन श्री कोटड़िया धाम, सामरिया कॉलोनी, गोपाल जी कबाड़ी के पास, ब्यावर में होगा। भेरू बाबा मित्र मंडल ने समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से सपरिवार पधारकर भजन संध्या में भाग लेने और बाबा की प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।