Homeभीलवाड़ाकोटड़ी में सेना के सम्मान में नारी शक्ति ने निकाली तिरंगा यात्रा

कोटड़ी में सेना के सम्मान में नारी शक्ति ने निकाली तिरंगा यात्रा

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- भारत सरकार के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर भारतीय सेना के सम्मान एवं शौर्य के रुप में आज मंगलवार को कोटड़ी उपखंड मुख्यालय पर नारी शक्ति के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई, मंगलवार सुबह तिरंगा यात्रा कोटड़ी पंचायत समिति से यात्रा प्रारंभ हुई, जो काशन के मुख्य बाजारों से होते हुए आदर्श विद्या मंदिर पहुंची । युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सीताराम रायका ने बताया की आज मंगलवार को कोटड़ी तहसील की समस्त नारी शक्ति की ओर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, तिरंगा यात्रा सुबह 9:15 बजे पंचायत समिति से प्रारंभ होकर कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए तिरंगा यात्रा गुजरी, जिसका कस्बे वासियों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया, तिरंगा यात्रा में देशभक्ति गीतों के साथ ही भारत माता की जय, वंदे मातरम्, भारतीय सेना जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जनमानस में जोश भरा गया । तिरंगा यात्रा आदर्श विद्या मंदिर कोटड़ी में सम्पूर्ण होगी । तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि , जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, जिला प्रमुख बरजी बाई भील, कोटड़ी प्रधान करण सिंह बेलवा, कोटड़ी मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सेन, विधानसभा संयोजक कन्हैयालाल जाट सहित नगर वासी होंगे । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अजेमर की पूर्व जिला प्रमुख वंदना नोगिया ने संबोधित किया । पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र तेली कमलेश हाडा, धर्मचंद जीनगर, महामंत्री राघव आचार्य, बडला सरपंच शिवराज जाट, महामंत्री प्रकाश गाडरी सहित तिरंगा यात्रा में कोटड़ी की नारी शक्ति सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया ।।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES