कोटडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कार्पियो से अफीम तस्करी करते 2 गिरफ्तार | स्मार्ट हलचल






कोटडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कार्पियो से अफीम तस्करी करते 2 गिरफ्तार | स्मार्ट हलचल


स्मार्ट हलचल क्राइम डायरी

कोटडी पुलिस के हत्थे चढ़े अफीम तस्कर: स्कार्पियो से परिवहन करते 2 गिरफ्तार, 1 लाख रुपये है कीमत

भीलवाड़ा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में कोटडी पुलिस थाना ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए स्कार्पियो गाड़ी से अवैध अफीम की तस्करी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 51.16 ग्राम अफीम बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा रही है।

गियर बॉक्स के पास छिपा रखी थी अफीम

जिला पुलिस अधीक्षक (IPS) धर्मेन्द्र सिंह यादव के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी महावीर प्रसाद के नेतृत्व में गठित विशेष टीम 6 अप्रैल 2026 को गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध स्कार्पियो (RJ 35 UB 7861) को रुकवा कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी के गियर बॉक्स के पास छिपाकर रखी गई 51.16 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई।

पुलिस ने अफीम और तस्करी में प्रयुक्त स्कार्पियो को जब्त कर लिया है और मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों से इस मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

  • दिलखुश गुर्जर (उम्र 27 वर्ष), पुत्र शंकर लाल गुर्जर, निवासी: कोदिया, पुलिस थाना कोटडी, जिला भीलवाड़ा।
  • श्यामलाल बैरवा (उम्र 25 वर्ष), पुत्र प्रभु बैरवा, निवासी: कोदिया, पुलिस थाना कोटडी, जिला भीलवाड़ा।
कार्रवाई को अंजाम देने वाली विशेष टीम:
इस प्रभावी कार्रवाई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शाहपुरा) राजेश आर्य व वृत्ताधिकारी (कोटडी) सुरेश डाबरिया के सुपरविजन में अंजाम दिया गया। टीम में कोटडी थानाधिकारी महावीर प्रसाद (पु.नि.), एएसआई गोपाल लाल, हेड कांस्टेबल कमलेश कुमार और कांस्टेबल अकबर, जोमदीन व राकेश कुमार शामिल रहे।