(रमेश चन्द डाड)
स्मार्ट हलचल|आकोला कोटड़ी थाना क्षेत्र में अवैध गार्नेट खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन सेपरेटर मशीनें जब्त की हैं। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के उदलियास गांव के पास संचालित अवैध गार्नेट प्लांट पर की गई।
कोटड़ी थाना प्रभारी महावीर प्रसाद मीणा ने रविवार शाम करीब 7 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को लंबे समय से अवैध गार्नेट गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां अवैध रूप से गार्नेट का प्रसंस्करण किया जा रहा था।
पुलिस ने मौके से तीन सेपरेटर मशीनें जब्त कर ली हैं तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अवैध खनन में संलिप्त लोगों की पहचान कर जांच की जा रही है।













