सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- कोटड़ी थाना पुलिस ने सोमवार सुबह कोठारी नदी में दबिश देकर अवैध बजरी खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर ट्राली को जब्त करते हुए, पुलिस ने दो जनों को मौके से गिरफ्तार किया । पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के बजरी माफियों में हड़कंप सा मच गया । थाना प्रभारी महावीर प्रसाद मीणा ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के निर्देश पर अवैध बजरी खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत आज सोमवार सुबह सातोला का खेड़ा गांव के पास से गुजर रही कोठारी नदी में दबिश दी, पुलिस को देखकर बजरी माफियों में अफरा तफरी मच गई, चालक ट्रैक्टरों को छोड़कर भागने लगे, इस पर पुलिस ने सात ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया, पुलिस ने जब्त ट्रैक्टर ट्रॉली को थाने लाकर खड़ा किया, वहीं इस मामले में दो जनों को गिरफ्तार किया । कोटड़ी थाना पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के बजरी माफिया में हड़कंप सा मचा हुआ है ।













