Homeभीलवाड़ाकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया

कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया

राजेंद्र बबलू पोखरना
कोटडी।
स्मार्ट हलचल। मुख्यालय सहित तहसील क्षेत्र में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों में विशेष धार्मिक आयोजन के साथ ही आकर्षक झांकियां में भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं को नन्हे मुन्ने बालकों ने प्रदर्शित किया। वहीं धार्मिक स्थलों पर आकर्षक विद्युत सजावट की गई। मन्दिरो में भगवान को विशेष श्रृंगारित किया गया। कस्बे के गली मोहल्ले में नन्हें बालकों ने देवालय व घरों के बाहर झांकियां सजाने में दिनभर व्यस्त रहे। घरों में अनेक भगवान की मूर्ति, तस्वीरों को एकत्रित करते हुए अनेक रूप में सजाकर देर रात्रि में भगवान श्री कृष्ण के जन्म पर आरती कर पंजीरी का प्रसाद चढ़ाया गया। मुख्यालय के भगवान श्री चारभुजानाथ, सर्वेश्वर महादेव, नीलेश्वर महादेव, भीमाशंकर महादेव, चौकी के मंदिर, गणेश मंदिर, शिवालय के अलावा आदर्श विद्या मंदिर सहित अन्य निजी विद्यालय में आकर्षक झांकियां सजाई गई। चारभुजा मंदिर प्रांगण में विशाल झांकियो में नन्हे मुन्ने बालकों के द्वारा कृष्ण लीलाएं उकेरी गई जिसे देखने के लिए झांकी स्थल पर जबरदस्त भीड़ उमडी। रात 12 बजे भगवान श्री कृष्ण के जन्म के बाद ही लोगों ने व्रत उपवास खोले। श्रद्धालुओं ने देर रात्रि आरती के बाद पंजीरी का प्रसाद ग्रहण किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES