भीलवाड़ा (लकी शर्मा)।भीलवाड़ा. जिले के जीवलिया गांव में एक बैल के कुएं में गिर जाने से हड़कंप मच गया। सूचना पर गौरक्षक हिंदू सेना (GHS) एवं कोटेश्वर उपचार केंद्र गुड्डा की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
कड़ी मशक्कत और सूझबूझ के साथ टीम ने जोखिम उठाते हुए बैल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के दौरान रस्सियों व अन्य संसाधनों का सहारा लिया गया। बैल के सकुशल बाहर निकलने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
GHS टीम अध्यक्ष कुलदीप माली एवं केंद्र प्रमुख सोनू वैष्णव ने बताया कि यह कार्य सभी साथियों व ग्रामवासियों के सहयोग से संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि टीम आगे भी गौसेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगी। इस सेवा कार्य में सोनू, कुलदीप, प्रिंस, शिव, अर्जुन, चेतन, देवराज, नीरज, कन्हैया, शेर सिंह राठौड़, मोनू सिंह राठौड़, नरेंद्र सिंह, सोनू सिंह व लोकेंद्र सिंह का विशेष सहयोग रहा। वही नारायण सालवी ने टीम को आर्थिक सहयोग किया जिसका ग्रामीणों ने इस कार्य की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया।
