भीलवाड़ा । करेड़ा थाना थाना सर्कल में खेत के कुएं से चोरी हुई पानी की मोटरों की वारदातों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है और दो शातिर बदमाशो को गिरफ्तार कर चोरी हुई कुएं की पानी की तीन मोटरें बरामद की है । खेत से मोटर चुराने वाले आरोपी विनोद बलाई व श्रवण सालवी को गिरफ्तार गया है । एसपी धर्मेन्द्र सिंह द्वारा जिले मे चोरी, नकबजनी व लूट की वारदातों के खिलाफ कार्यवाही एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु बुद्धराज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहाड़ा के निर्देशन मे व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश वृताधिकारी आसीन्द के सुपरविजन में करेड़ा थाना अधिकारी पुरण मल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। प्रार्थी श्रवण लाल बलाई पिता गंगा राम बलाई निवासी बालाई खेडा भभाणा तहसील करेडा जिला भीलवाडा ने एक रिपोर्ट पेश की ओर बताया की मेरे अलगवास खेत में कुएं की एक मोटर व 300 फिट फॉर एमएम की केबल दिनांक 18.02.2026 रात को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है और उसी रात 18.02.2026 को राम लाल पिता रता गुर्जर आयु 30 वर्ष निवासी अलगवास और मांगी देवी पत्नी राजू गुर्जर आयु 50 निवासी अलगवास दोनों के कुए से भी दो मोटरे और केबल 200 फिट की चोरी की गयी है आदि रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की । पुलिस टीम द्वारा संदिग्धों से मनोवैज्ञानिक तरीकों के साथ-साथ उनके मोबाईल नम्बर की सीडीआर प्राप्त कर उनका विश्लेषण किया गया। घटना कारित करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर गहनता से पुछताछ करने पर आरोपी विनोद बलाई व श्रवण सालवी ने उक्त प्रकरण में चोरी करना स्वीकार किया हैं, प्रकरण में चोरी की गई कुंए की पानी की 3 मोटर बरामद की गई। गठित पुलिस टीम में पुरणमल थानाधिकारी के साथ मुरलीधर सउनि, मुकेश, राकेश, जितेन्द्र सिंह शामिल थे ।
इन्हें किया गिरफ्तार
विनोद पुत्र बगता बलाई उम्र 23 साल निवासी अलगवास पुलिस थाना करेडा जिला भीलवाडा ओर श्रवण पुत्र सोहन सालवी उम्र 30 साल निवासी अलगवास पुलिस थाना करेडा जिला भीलवाडा को गिरफ्तार किया गया ।
