Homeराजस्थानकोटा-बूंदीकेवीके केशवाना से जुड़ा किसान दिल्ली में सम्मानित

केवीके केशवाना से जुड़ा किसान दिल्ली में सम्मानित

– मिलेनियर फार्मर ऑफ़ इंडिया अवार्ड से सम्मानित किसान सोनाराम माली

गेबाराम चौहान

सायला।स्मार्ट हलचल/कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों का पूसा मैदान दिल्ली में कृषि जागरण द्वारा मिलेनियर फार्मर ऑफ़ इंडिया अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे तुरा जालौर निवासी सोनाराम माली को मिलेनियर फार्मर ऑफ़ इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के साथ 10 लाख रुपये से अधिक आय अर्जन करने वाले किसानों को दिया जाता है, जो किसानों की आय दोगुनी करने और कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देने के सरकार के लक्ष्य के अनुरूप है।
सोनाराम जालोर जिले के गाँव तुरा के रहने वाले हैं। पूर्व में बेंगलुरु में एक व्यापारी थे। परन्तु कृषि में रूचि एवं अपने गाँव से जुडाव होने के कारण लाखों का व्यापर छोड़ खेती के अंतर्गत कुछ करने की ठानी। व्यवसाय छोड़ने के बाद माली कृषि विज्ञान केंद्र के संपर्क में आये एवं कृषि विज्ञान केंद्र केशवना के वैज्ञानिकों द्वारा सोनाराम को अनार की खेती करने के लिए प्रेरित किया गया। सोनाराम ने कृषि विज्ञान केंद्र केशवना में अनार उत्पादन विषय पर आयोजित प्रशिक्षणों में भाग लिया तथा अनार में गढ्डे खोदने से लेकर फल तुड़ाई तक की सम्पूर्ण जानकारी अर्जित की। कृषि विज्ञान केंद्र केशवना के वैज्ञानिकों द्वारा समय-समय पर प्रक्षेत्र पर जाकर आ रही समस्याओं का निराकरण करवाया। केंद्र के तकनिकी सहयोग से सोनाराम अनार में न्यूनतम रसायनों का प्रयोग कर अधिकतम मुनाफ़ा कमा रहे हैं। किसन सोनाराम ने आज अनार से लाखो की कमाई अर्जित कर कृषि को भी एक व्यवसाय के रूप में प्रदर्शित किया है। केवीके केशवना के माध्यम से सोनाराम माली का नामांकन मिलेनियर फार्मर ऑफ़ इंडिया अवार्ड के लिए किया गया। जिसके परिणाम स्वरुप सोनाराम को जालौर जिले के मिलेनियर फार्मर के रूप में चयन कर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में मिलेनियर फार्मर ऑफ़ इंडिया अवार्ड से नवाजा गया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES