बूंदी-स्मार्ट हलचल|चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के बूंदी सामान्य चिकित्सालय में कार्यरत लैब टेक्नीशियनो बुधवार को लैब टेक्नीशियन दिवस के दिन काली पट्टी बाधी और कृष्णा लेब में जबरन शामिल करने का विरोध में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। लैब टेक्नीशियन बुधवार को सामान्य चिकित्सालय के सभी काउंटर पर सैंपल लेने के लिए गए तो उन्हें यह निर्देश दिए गए की आपको सिर्फ सैंपल ही लेने हैं और जांच कृष्णा प्राइवेट लिमिटेड निजी लैब में भेजी जाएगी और वहीं पर जांच होगी तो समस्त लैब टेक्नीशियनो ने इस तरह के आदेश का विरोध किया और कहां की जब जांच सामान्य चिकित्सालय के सेंटर में हो रही है तो तो हम इन जाचो का सैंपल बाहर निजी लैब में क्यों भेजेंगे जबकि राजस्थान सरकार का ऐसा कोई आदेश नहीं है जयपुर से की सारे सैंपल कृष्णा लैब में ही भेजे जाएंगे जबकि 13 मार्च 2026 के आदेश में स्पष्ट लिखा हुआ है कि जो जांच सरकारी लैब में पहले की तरह हो रही है वैसे ही सरकारी लैब में ही होगी और अतिरिक्त जांच ही कृष्ण लैब में भेजी जाएगी। 56 प्रकार की जांच जिला चिकित्सालय की सरकारी लैब में ही होगी परंतु जिला चिकित्सालय के सभी सैंपल जांच के लिए कृष्णा लैब मे भेजे जा रहे हैं, सभी लैब टेक्निशियनों ने इसका विरोध कियाबूँदी ज़नाना हॉस्पिटल में कृष्णा लैंब को चलाने के सिर्फ़ 100 बेड का आदेश है जबकि सामान्य चिकित्सालय पंडित ब्रदर्स सुंदर शर्मा में सेंट्रल लैब में खून पेशाब की जाँच को चलाने के लिए 416 बेड हैं ज़बरन सेंट्रल लैब के 416 बेड की जांचों को भी कृष्णा लेब द्वारा किया जा रहा है जो की उचित नहीं है
