Homeभरतपुरवर्किंग छेड़छाड़ मामले को लेकर मजदूर संघ ने किया विरोध प्रदर्शन

वर्किंग छेड़छाड़ मामले को लेकर मजदूर संघ ने किया विरोध प्रदर्शन

तिरंगा झंडा लेकर जयपुर बयाना पैसेंजर पर किया विरोध प्रदर्शन

मदन मोहन गर्ग

स्मार्ट हलचल/गंगापुर सिटी। 7 फरवरी बुधवार को जयपुर बयाना पैसेंजर पर वर्किंग छेड़छाड़ के मामले को लेकर मजदूर संघ ने विरोध प्रदर्शन किया। संघ प्रवक्ता वीएस गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार आगरा मंडल द्वारा गंगापुर सिटी कोटा मंडल पश्चिम मध्य रेल के वर्किंग से छेड़छाड़ की जा रही है। विगत दिनों से लगातार आगरा एवं दिल्ली मंडल से क्रू गंगापुर की बीट में अतिक्रमण करते हुए गंगापुर सिटी आ रहे हैं जो की सरासर गलत है। इसी परिपेक्ष में मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश के माध्यम से गंगापुर सिटी से आगरा मंडल के क्रू से गाड़ी वर्किंग करवाने का आदेश दिए थे जिसके विरोध में समस्त रनिंग स्टाफ ने एकजुट होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। लोबी परिसर प्लेटफार्म पर रेल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय सदस्य पीसी मीणा ने कहा कि यह लड़ाई गंगापुर हेड क्वार्टर को बचाने की है जिसमें आप सब साथियों को एकजुट होकर मजबूती के साथ आंदोलन करना है।यदि समय रहते आदेश वापस नहीं लिए गए तो आगामी दिनों में आंदोलन को तेज किया जाएगा।एसटी एससी संगठन मंडल उपाध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा कि साथियों यह समय संघर्ष का है आप सबको मजबूती के साथ अपने वर्किंग को बचाने की लड़ाई को लड़ना है हम सब एकजुट होकर इस लड़ाई को लड़ेंगे और जीतेंगे। ऑल इंडिया लोगो रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के केपी सिंह ने कहा कि प्रशासन लगातार तुगलकी आदेश निकालकर गंगापुर सिटी के साथ कुठाराघात कर रहा है।विभिन्न आदेश निकल जा रहे हैं, जिनसे रनिंग कमी तनाव महसूस कर रहे हैं। यदि गंगापुर सिटी के वर्किंग से छेड़छाड़ बंद नहीं की गई तो आगामी दिनों में एक जुट होकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल के सुनील मीणा ने संबोधित करते हुए कहा कि अंग्रेजों के समय से गंगापुर सिटी मुख्यालय का जो वर्किंग है उसके साथ लगातार छेड़खानी की जा रही है हम वरिष्ठ अधिकारीओ को चेताना चाहते हैं कि यदि आपने गंगापुर के साथ न्याय नहीं किया तो चक्का जाम किया जाएगा। इस मौके पर भंवर सिंह कठेरिया पतोला राम पपेंद्र शर्मा हेम पाल सिंह मनोज वर्मा धीरज दीक्षित राजेंद्र जांगिड़ इमरान खान सुमेर सिंह मीणा ऋषिकेश मीणा मुंशी राम मीणा एच के गुलाटी राजेश जाटव सुरेश चंद गुर्जर जगदीश नारायण गुर्जर चुन्नीलाल श्रीनिवास मीना गणपत सिंह जगदीश मीणा महेश सेन दिनेश गुर्जर कमलेश पप्पू करण लाल ओ पी बैरवा सहित काफी रेल कर्मचारी मौजूद थे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES