वर्किंग को लेकर मजदूर संघ का विरोध प्रदर्शन जारी

गंगापुर सिटी, स्मार्ट हलचल।बेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के आवाहन पर किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के तहत रविवार को लॉबी परिसर पर विरोध प्रदर्शन किया गया केंद्रीय सदस्य पीसी मीणा एवं शाखा अध्यक्ष आर डी मीना ने रेल कर्मचारीओ को संबोधित करते हुए कहा कि रनिंग स्टाफ के सामने करो या मरो की स्थिति है रनिंग स्टाफ के साथ तमाम विभाग के कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं आगामी दिनों में पूरी कोटा डिवीजन 19 ब्रांच प्रदर्शन करेगी साथियों एकजूटता एवं सबका साथ ही सफलता की कुंजी है हमारी मांग बिल्कुल स्पष्ट है गंगापुर की वर्किंग से छेड़छाड़ नहीं होने देंगे प्रशासन को तुगलकी फरमान वापस लेने होंगे गंगापुर को उसका हक देना होगा आज हम जिस पीड़ा के साथ यहां खड़े हैं वह हमारे अधिकारों की लड़ाई है गंगापुर सिटी मुख्यालय की वर्किंग को बचाने के लिए सबको एकजुट होना पड़ेगा हम अपने हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे और अपने अधिकारों के लिए आंदोलन को और तेज करेंगे इस मौके पर आरडी मीना भंवर सिंह कठेरिया रवि शंकर उपाध्याय दीवान सिंह गुर्जर ऋषिकेश मीणा संजय वर्मा अनूप सिंह मीणा मनोज मीणा कुर्बान खान महेश चंद मीणा इमरान खान सीताराम यादव हरिमोहन मीणा सतवीर सिंह सहित सैकड़ो रेल कर्मचारी मौजूद थे।