लखन झांझोट
स्मार्ट हलचल,लाखेरी|शहर में महाशिवरात्रि के पर्व पर निकलने वाली भव्य शिव बारात को लेकर महाकाल ग्रुप सदस्य तैयारियों में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। शिव बारात को लेकर शिवभक्त काफी उत्साहित है।भक्तों ने प्रथम चरण में शहर के प्रसिद्ध मंदिर,देवी-देवताओं,भूत प्रेतों को शिव बारात में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया।उसके पश्चात निरंतर शहर के हर गली-मोहल्ले में शिव बारात में शामिल होने के लिए घर-घर जाकर पीले चावल बांटे जा रहे हैं।
रोजाना शिवभक्त रूट चार्ट के अनुसार डोर टू डोर निमंत्रण देकर शिव बारात को भव्य बनाने में जुटे हुए हैं।महाकाल ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात का आयोजन विगत वर्ष की तरह इस बार भी किया जा रहा है।शिव बारात शनिवार को 12:00 बजे शहर के ब्रह्मपुरी स्थित लच्छेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई बॉटम लेवल महादेव मंदिर पर पहुंचेगी।इसको लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।महाशिवरात्रि के पर्व का आलम है कि शहरवासियों पर भोलें की भक्ति का रंग परवान पर है।
16 फरवरी को होगा शिव ब्यावले का आयोजन
शहर के राम मोहल्ले के समीप प्रसिद्ध शनि मंदिर स्थल पर 16 फरवरी रात्रि को शिव भक्तों के द्वारा शिव ब्यावले आयोजन किया जा रहा है।ब्यावले में आसपास सहित शहर की विशेष मंडलियों की ओर से शिव ब्यावले का वाचन किया जाएगा। शिव ब्यावलो का भरपूर आनंद लेने के लिए भक्त उत्साहित है।