Homeभीलवाड़ालाडपुरा बना धर्मनगरी: बानोड़ा बालाजी के सान्निध्य में महायज्ञ शुरू, चारभुजानाथ की...

लाडपुरा बना धर्मनगरी: बानोड़ा बालाजी के सान्निध्य में महायज्ञ शुरू, चारभुजानाथ की बारात और कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

लाडपुरा बना धर्मनगरी: बानोड़ा बालाजी के सान्निध्य में महायज्ञ शुरू, चारभुजानाथ की बारात और कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब


• 12 गांवों के हजारों श्रद्धालुओं ने की पुष्प वर्षा
• 13 दिसंबर तक चलेगा महोत्सव, यज्ञ मंडप में विराजे चारभुजानाथ

✍️ स्मार्ट हलचल | शिव लाल जांगिड़

लाडपुरा।

कोटा-चित्तौड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर स्थित श्री बिहारी नाथ देवनारायण मंदिर (लाडपुरा) का प्रांगण इन दिनों भक्ति और आस्था के महाकुंभ में बदल गया है। यहाँ बानोड़ा बालाजी के आचार्यत्व एवं शेषावतार कल्लाजी महाराज के पावन सान्निध्य में ‘श्री रामकृष्ण कल्कि शक्ति महायज्ञ’ (पंच दिवसीय पंचकुण्डात्मक महोत्सव) का भव्य आगाज हुआ है।

नगर भ्रमण पर निकले देव, पुष्प वर्षा से स्वागत

महोत्सव की शुरुआत भव्य कलश यात्रा और भगवान चारभुजानाथ की बारात के साथ हुई।

  • रूट: बाग वाले कुएं से शुरू होकर लाडपुरा चौराहा, माली मोहल्ला, चारभुजा मंदिर चौक, बस स्टैंड और मुख्य बाजार होते हुए देवनारायण मंदिर।
  • स्वागत: रास्ते में जगह-जगह ग्रामीणों ने गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा कर राम दिव्य रथ और चारभुजानाथ के बेवाण का अभिनंदन किया।
  • माहौल: आस-पास के 12 गांवों के श्रद्धालु गाजे-बाजे और भजन-कीर्तन करते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए।
  • wp 17652867903306277169913075544032

वैदिक मंत्रों से गूंजी यज्ञशाला

श्री बानोड़ा बालाजी कैलाशचन्द्र शर्मा के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंगलवार को मृगशिरा नक्षत्र में अखंड पंचकुण्डीय यज्ञ शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर कलश स्थापित किए।

कार्यक्रम की रूपरेखा:

13 दिसंबर तक नियमित रूप से रामचरित मानस पाठ, दशांश हवन, दीपदान और विश्व कल्याण के लिए आहुतियां दी जाएंगी। रात्रि में भजन संध्या का आयोजन हो रहा है, जिसमें सुश्री विजया किशोरी मंडल ने प्रस्तुतियां दीं।

इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

इस धार्मिक अनुष्ठान में बिहारी नाथ देवनारायण मंदिर विकास समिति अध्यक्ष नन्द किशोर सनाढ्य, संरक्षक रणजीत सिंह शक्तावत, जोगणियां माता शक्तिपीठ अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी, भगवान सुथार, दिनेश सिंह शक्तावत, मोडू माली, शंभू धाकड़, नंद गुर्जर, कालू सुथार, कैलाश सोडाणी, डामटी ठाकुर भगवान सिंह शक्तावत, हरिबोल प्रभातफेरी प्रभारी वर्धा धाकड़ सहित बानोड़ा से कमलेश सुथार व शंभू सुथार एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।


Tags: #LadpuraNews #BanodaBalaji #KallajiMaharaj #MahaYagya #ReligiousEvent #SmartHulchul #BhilwaraNews #DevnarayanTemple

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES