✍️ शिव लाल जांगिड़, लाडपुरा
स्मार्ट हलचल | लाडपुरा कस्बे में स्थित धार्मिक मंदिर भगवान श्री बिहारी नाथ देवनारायण की बनी में मंदिर प्रांगण में बानोड़ा बालाजी के सानिध्य में आयोजित श्री रामकृष्ण कल्कि शक्ति महायज्ञ एवं श्री चंद्रमा यज्ञ व अखंड पंच कुण्डीय यज्ञ की पूजा हवन यज्ञ में मंत्रों की पवित्र आहुतियां लगा दीपदान किया। शुक्रवार को कार्यक्रम में श्रीराम कृष्ण कल्कि शक्ति महायज्ञ एवं मृगशिरा नक्षत्र में श्री बानोड़ा बालाजी पंडित कैलाश चन्द्र शर्मा के वैदिक मंत्रोच्चार से श्री रामचरित मानस पाठ का दशांश हवन, एवं श्री चंद्रमा यज्ञ व पंच कुण्डीय यज्ञ की मंत्रोचार से शुभारंभ किया गया। प्रतिदिन यज्ञ स्थल पर श्री चंद्रमा यज्ञ व पंच कुंडात्मक महायज्ञ में 25 जोड़ों ने श्री चंद्रमा यज्ञ व दशांश हवन, नाम की पवित्र आहुतियां दी। बालाजी पंडित कैलाश चन्द्र शर्मा के वैदिक मंत्रोच्चारण से नियमित रामचरित मानस पाठ, दशांश हवन और विश्व कल्याण के लिए आहुतियां दी। यज्ञ मंडप में विराजित रथ पर भक्त दर्शनार्थ पहुंच रहे हैं। आस-पास के 12 गांवों के श्रद्धालु यहाँ नित्य पूजा-अर्चना कर रहे हैं। महायज्ञ के दौरान चारभुजानाथ का बेवाण विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। मंदिर प्रांगण में विशेष रामजी, श्रीकृष्ण, भगवान श्री चारभुजा नाथ की बाल लीलाओं पर आधारित मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। गुरुवार को रात्रि में आयोजित भजन संध्या में कलाकार गोकुल प्रजापत, एवं जगदीश धाकड़, व पंकज सेन, एंड पार्टी मंडल ने भजनों की शानदार प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। इस धार्मिक अनुष्ठान में बिहारी नाथ देवनारायण मंदिर विकास समिति अध्यक्ष नन्द किशोर सनाढ्य, संरक्षक रणजीत सिंह शक्तावत, जोगणियां माता शक्तिपीठ अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी, भगवान सुथार, दिनेश सिंह शक्तावत, मोडू माली, शंभू धाकड़, नंद गुर्जर, कालू सुथार, सहित बानोड़ा से कमलेश सुथार व शंभू सुथार एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। पूर्णाहुति 13 दिसंबर शनिवार को महाप्रसाद के साथ होगी।


