लाडपुरा में गोबर कण्डो से निर्मित वैदिक होली का किया दहन, लाडपुरा में पारंपरिक रूप से होलिका दहन

शिव लाल जांगिड़, लाडपुरा

लाडपुरा स्मार्ट हलचल कस्बे सहित गांवो में सोमवार शाम को होलिका दहन से पूर्व छोटी-छोटी बालिकाओं ने होली प्रांगण में जाकर गोबर से बने बड़बुलिए डाले और एक दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दी। क्षेत्र सहित कस्बे में होली का त्योहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। धाकड़ मोहल्ले में बालाजी मंदिर के पास सोमवार रात्रि 8.15 बजे शुभमुहूर्त में गोबर कंडो से बनी वैदिक होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित हुआ। पंडित शिव शर्मा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन अर्चन कर वैदिक होलिका दहन किया गया। इसके पूर्व बालिकाओं ने गोबर के बड़बुलिये बनाकर कस्बे में रोपी गई होलिका को इसकी माला पहनाई तथा सुख समृद्धि की कामना की गई। बरसो से चली आ रही परम्परा के अनुसार कस्बे में चारभुजा नाथ मंदिर प्रांगण से गांव के पंच पटेलों एवं बड़े बुजुर्गों, युवाओं के साथ जुलूस आगे बढ़ते हुए रणजीत सिंह के सानिध्य में होली के ठान पर सभी ने पहुंचकर पूजा अर्चना के पश्चात होलिका दहन हुआ। इस दौरान दिनेश सिंह शक्तावत, मोडू माली, कालू सुथार, प्रभु धाकड़, हीरा धाकड़, लक्ष्मीनारायण धाकड़, सहित कई क्षेत्रवासी मौजूद थे। होलिका दहन के बाद ग्रामीणों परंपरा के अनुरसर होलिका की नई अग्रि को अपने घर लेगए, कई लोगों ने होलिका की अग्नि में गेहूं की डांगी सेक कर उसका सेवन किया। प्राचीन समय में होलिका की अग्नि से वर्ष पर्यन्त घर का चुल्हा जलता था।