लाडपुरा में हिंदू सम्मेलन शोभायात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लेती महिलाएं, हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब
शिव लाल जांगिड़
स्मार्ट हलचल, लाडपुरा । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में लाडपुरा पंचायत क्षेत्र के बिहारी नाथ देवनारायण मंदिर प्रांगण में ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ का भव्य आयोजित हिंदू सम्मेलन ने सनातन संस्कृति, और सामाजिक समरसता का प्रभावशाली संदेश दिया। सकल हिंदू समाज लाडपुरा, डामटी, खोखरा, श्यामगढ़ सहित क्षेत्र की करीब 2 पंचायतों के तत्वावधान में विराट हिंदू सम्मेलन से पूरे गांव में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। पूरे गांव में केसरिया ध्वज, प और धार्मिक प्रतीकों से सजी सड़कों ने उत्सव का माहौल रच दिया। कार्यक्रम की शुरुआत धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुई, इसके बाद कलशयात्रा व हरि बोल प्रभात फेरी एवं शोभायात्रा निकाली गई। पारंपरिक वेशभूष और भक्ति भाव से ओतप्रोत वातावरण ने गांव को एक सांस्कृतिक उत्सव में बदल दिया। हरि बोल प्रभात फेरी के साथ विभिन्न वाद्य यंत्रों के मनोरम दृश्य के साथ आकर्षक विभिन्न वेशभूषाओं में सज धज के बाल कलाकारों द्वारा प्रदर्शन किया गया। शोभायात्रा के कार्यक्रम में सिंगोली एमपी से पधारे हुए व्यायाम शाला के कलाकारों द्वारा अखाड़ा प्रदर्शन भी रोचक तथ्य के साथ प्रस्तुत किया गया। जहाँ विभिन्न झांकियों, रंगोलियों और अखाड़ा प्रदर्शन हुआ। सम्मेलन की शुरुआत रविवार सुबह 10:15 बजे ‘बाग वाला कुआं’ से भव्य जल कलश यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए मंदिर प्रांगण पहुंची, जहां धर्मसभा आयोजित हुई। सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूज्य पद धारण बागेश्वर धाम से पधारे संत सानिध्य परमेश्वर महाराज ने उपस्थिति दर्ज कराई। अध्यक्षता कैलाश सोडानी व महिला वंक्ता सोनी सोमानी संघ प्रचारक चांदमल सोमानी ने हिंदू समाज के सामाजिक समरसता व लव जिहाद जेसे विषयों पर व्याख्यान दिया साथ ही हिंदू हिंदू भाई-भाई का उदघोष दिया संत परमेश्वर महाराज ने गाय को राष्ट्र माता घोषित करने का आव्हान किया साथ ही लाडपुरा ,भारिंडा , श्यामगढ क्षैत्र के सकल हिंदू सदैव धर्म जागरण हेतु ऐसी एकता बनाये रखें का भी संदेश दिया, सम्मेलन का उद्देश्य समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना और राष्ट्रहित में संगठित चेतना का विकास करना रहा। दोपहर एक बजे से आयोजित धर्म सभा में पूज्य संतों का आशीर्वचन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर क्षैत्र की विभिन्न प्रतिभाओं को मंच से सम्मानित भी किया गया। आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में सनातन धर्म के प्रति चेतना जागृत करना और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है। धर्मसभा के बाद सामाजिक समरसता के संदेश के साथ सहभोज का आयोजन हुआ। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था हेतु मांडलगढ़ थानें का जाप्ता भी तैनात रहा।














