लाडपुरा में शिकार की बड़ी वारदात: जहरीला दाना डालकर 4 मोरों को उतारा मौत के घाट

लाडपुरा में शिकार की बड़ी वारदात: जहरीला दाना डालकर 4 मोरों को उतारा मौत के घाट

शिव लाल जांगिड़

लाडपुरा (स्मार्ट हलचल)। राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। लाडपुरा गांव के एक खेत में शिकारी ने जहरीला दाना डालकर 4 मोरों और एक चिड़िया का शिकार किया है। इस क्रूर घटना से वन्यजीव प्रेमियों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

पूर्व में जेल जा चुका शिकारी फिर चढ़ा हत्थे

सूचना पर फॉरेस्टर लोकेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का मुआयना किया। ग्रामीणों ने बताया कि मौके पर शिकारी चंद्रमा कंजर को डिटेन (पकड़) कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार के मामले में जेल जा चुका है, लेकिन जेल से बाहर आते ही उसने फिर से वन्यजीवों का शिकार शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे अपराधियों के कारण क्षेत्र की जैव विविधता खतरे में है और राष्ट्रीय पक्षी सुरक्षित नहीं हैं।

रिपोर्ट: शिव लाल जांगिड़, लाडपुरा