शिव लाल जांगिड़
लाडपुरा (स्मार्ट हलचल। चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्री जोगणिया माता शक्तिपीठ जाने वाले पदयात्रियों के लिए लाडपुरा में संस्कार राजविका महिला समूह द्वारा भव्य लंगर का आयोजन किया गया है।
श्रद्धालुओं के लिए चाक-चौबंद व्यवस्थाएं
श्रद्धालुओं की थकान मिटाने और उन्हें राहत देने के लिए शिविर में निम्नलिखित सुविधाएं दी जा रही हैं:
- भोजन व अल्पाहार: पदयात्रियों के लिए शुद्ध भोजन, चाय और नाश्ते की व्यवस्था।
- शीतल जल: गर्मी को देखते हुए दिनेश और टीम द्वारा ठंडे पानी का प्रबंध।
- विश्राम स्थल: थके हुए यात्रियों के रुकने और आराम करने के लिए सुरक्षित स्थान।
श्री जोगणिया माता अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी के मार्गदर्शन में कमला कंडारा, जगदीश कंडारा और पूरी टीम सेवा कार्यों में जुटी हुई है। ग्रामीणों ने महिलाओं द्वारा किए जा रहे इस सेवा भाव की भूरी-भूरी प्रशंसा की है।
