लाडपुरा में बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता
लाडपुरा, स्मार्ट हलचल। कस्बे में मंगलवार रात्रि को करीब 3 बजे हुई मूसलाधार बारिश ने पूरे जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। जिसने किसानों की मेहनत और उम्मीदों को पलभर में चकनाचूर कर दिया। इस अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में पककर तैयार खड़ी फसल को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि ओलावृष्टि के कारण फसल झड़ने और उत्पादन में भारी गिरावट आने की संभावना बन गई है। जिससे लोगों को अचानक परेशानी का सामना करना पड़ा। कस्बे सहित आसपास के चित्तौड़िया, फुल जी की खेड़ी, श्यामगढ़, टहला, चैनपुरिया आदि गांवों में मौसम का मिजाज पूरी तरह अस्थिर बना हुआ है। अचानक आए इस बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान होने की आशंका है। जिससे किसानों और आमजन दोनों की चिंता बढ़ती जा रही है। लेकिन खेतों में रखी फसल बारिश से गीली हो गई। जिससे फसल के दानों पर विपरीत प्रभाव पड़ने की आशंका है। ऐसी स्थिति में अगर मौसम साफ नहीं होता है तो फसल को ज्यादा नुकासन होने का अनुमान है। फसल की गुणवत्ता खराब होने पर बाजार में उचित दाम मिलने की संभावना भी कम हो जाती है जिससे किसानों की आय प्रभावित होगी। किसानों का कहना है कि उन्होंने पूरी मेहनत और लागत लगाकर फसल तैयार की थी, लेकिन इस बेमौसम बारिश ने उनकी उम्मीदों को झटका दे दिया है। अब उन्हें अपनी उपज के खराब होने और आर्थिक नुकसान की चिंता सता रही है। बारिश ने खेतों में खड़ी और कटी हुई फसल को नुकसान पहुंचाया है।
