Homeभीलवाड़ानेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

रायला (लकी शर्मा)। गुलाबपुरा से भीलवाड़ा जाने वाली सड़क पर सोमवार बीती रात संगम फैक्ट्री के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शिव प्रताप (25) पुत्र दिनेश सिंह यादव, निवासी पूर्वावर रुरुगंज थाना विधूना, औरैया (उत्तरप्रदेश) के रूप में हुई है। हादसे के बाद उसे रायला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुलाबपुरा थाना पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक महावीर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को रायला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया। आसपास की फैक्ट्रियों में पूछताछ करने पर मृतक की पहचान एक निजी फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिक के रूप में हुई। मंगलवार को परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम कर शव उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES