श्रावण माह में लहरिया महोत्सव से महका महिला स्नेह मिलन समारोह

भीलवाड़ा 22 अगस्त
श्री महेश सेवा, भीलवाड़ा की महिला कार्यकारिणी द्वारा श्रावण माह के पावन अवसर पर महिला सदस्यों के लिए स्नेह मिलन एवं लहरिया उत्सव का आयोजन संतोषी माता मंदिर प्रांगण में उत्साह एवं उमंग के साथ आयोजित किया गया।कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक लहरिया परिधान में सज-धजकर भाग लिया। इस दौरान खेलकूद, झूले एवं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। श्रावण की हरियाली और रंग-बिरंगे लहरिया परिधानों से पूरा वातावरण उत्सवमय नजर आया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला सदस्यों को आपस में मिलने-जुलने, स्नेह एवं सौहार्द बढ़ाने तथा सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर प्रदान करना रहा। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि इस अवसर पर रेणु काबरा, नीतू मालू, उर्मिला अजमेरा, सीमा न्याति, साधना लड्ढा, शोभा नुवाल, लीला अजमेरा, चंदा लड्ढा, डिंपल नाराणीवाल, सम्पत काल्या, पायल मूंदड़ा, रेखा बांगड़, संतोष तोषनीवाल, सुधा गंदोडिया, लीला बांगड़, कविता नुवाल, शांति अजमेरा, कल्पना सोनी, पुष्पा बांगड़ सहित 80 से ज्यादा संख्या में महिला सदस्यों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। लहरिया की रंगत, सावन की हरियाली और स्नेह मिलन की खुशियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।