शमी जैन बनी लहरिया क्वीन,
सौलह श्रृंगार कर आई महिलाएं,डांस प्रतियोगिता में दिखाया उत्साह
कोटा। स्मार्ट हलचल/रोटरी क्लब पद्मिनी के लहरिया उत्सव में महिलाओं ने हर्षोउल्लास से भाग लिया। अध्यक्ष नीता मित्तल ने बताया कि महिलाएं रंगबिरंगे लहरिया वस्त्रों में कार्यक्रम में शामिल हुई। लहरिया उत्सव में डांस,कविता, संगीत व खेलों का आयोजन किया गया।सचिव गुरप्रीत आन्नद ने बताया कि महिलाओं ने बॉलीवुड,पंजाबी व राजस्थानी गीतों पर जमकर ठुमके लगाए और अपने नृत्य कला के दम पर तालियां बटोरी।घूमर पर महिलाओं ने सामूहिक नृत्य भी किया। कार्यक्रम डायरेक्टर पीयूषा न्याती ने लहरिया उत्सव में विभिन्न खेलो का आयोजन कर, रोचक बनाया। परम्परागत लहरिया वेशभूषा,श्रृंगार व बेहतरीन नृत्य के लिए शमी जैन प्रथम स्थान पर रही। बेस्ट डांस का खिताब सरला मुंदडा एवं नीलम कपूर को मिला। डा.प्रीति बेस्ट ड्रेसअप के लिए सबकी प्रशंसा की पात्र बनी। शमी जैन को लहरिया क्वीन बनने पर सभी ने बधाई प्रेषित की। इस अवसर पर क्लब की 50 से अधिक महिलाएं शामिल हुई। उन्होने लहरिये उत्सव को हर क्षण को अपनी उमंग से दोगुना कर दिया।