लाखेरी में भाजपा से राकेश सैनी अध्यक्ष एवं कांग्रेस से अमित बजाज बने उपाध्यक्ष

लाखेरी में भाजपा से राकेश सैनी अध्यक्ष एवं कांग्रेस से अमित बजाज बने उपाध्यक्ष

 

*एक वोट से पलटा परिणाम, अब जनता देखना चाहतीं हैं काम*

 

जितेन्द्र गौड़

 

लाखेरी – स्मार्ट हलचल।सोमवार को नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान के बाद भाजपा के राकेश सैनी बाबा ने एक वोट से जीत दर्ज की। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरपालिका चुनाव में भाजपा को 16 सीट, कांग्रेस को 17 सीट एवं निर्दलीय को 2 सीट मिली थी। सोमवार को हुए नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव में भाजपा ने एक वोट से जीत दर्ज कर लाखेरी में भाजपा का बोर्ड बना लिया, और कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। परिणाम में भाजपा को 18 वोट, कांग्रेस को 17 वोट मिले। कांग्रेस की ओर से क्राॅस वोटिंग के कारण भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया। सोमवार को चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद, राकेश बाबा जिंदाबाद के नारे लगाए। समर्थको में भारी उत्साह देखने को मिला।

 

*कांग्रेस के अमित बजाज बने उपाध्यक्ष*

 

नगरपालिका उपाध्यक्ष के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में भाजपा से मोहन दयालानी, कांग्रेस से अमित बजाज चुनावी मैदान में थे। भाजपा एवं कांग्रेस वार्ड पार्षदों ने मतदान किया। मतदान बाद मतगणना परिणाम में कांग्रेस को 18 मत एवं भाजपा को 17 मत मिले। कांग्रेस ने एक वोट से उपाध्यक्ष पद को अपने नाम कर लिया। जैसे ही परिणाम की घोषणा हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भर आया। अमित बजाज जिंदाबाद के नारों से परिणाम स्थल गूंजायमान हो गया। एक वोट से कांग्रेस ने उपाध्यक्ष का पद हासिल कर लिया।