Homeभीलवाड़ालखमणियास में पांच दिवसीय नव कुण्डात्मक महारुद्र यज्ञ कल से

लखमणियास में पांच दिवसीय नव कुण्डात्मक महारुद्र यज्ञ कल से

तेजाजी मंदिर पर कलश व घोड़ी स्थापना 7 को
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे के निकटवर्ती लखमणियास गांव में तेजाजी महाराज मंदिर शिखर कलश व मंदिर में घोड़ी की स्थापना को लेकर पांच दिवसीय नव कुंडात्मक महारूद्र यज्ञ की शुरुआत कल 3 फरवरी को कलश यात्रा के साथ होगी, जिसमें 7 फरवरी को कलश की स्थापना के साथ महारूद्र यज्ञ की पूर्णाहुति होगी । ग्रामीणों ने संवाददाता सांवर वैष्णव को बताया कि तेजाजी महाराज के मंदिर के शिखर पर कलश व घोड़ी की स्थापना को लेकर नीलकंठ महादेव मांडल व सरेड़ी के महंत दीपक पुरी जी महाराज के सानिध्य में पांच दिवसीय महारुद्र यज्ञ की शुरुआत कल सोमवार 3 फरवरी को कलश यात्रा के साथ होगी, जिसमें कल सोमवार को प्रातः- 10:15 बजे कलश यात्रा प्रारंभ होगी जो गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण करते हुए तेजाजी महाराज मंदिर पर पहुंचेगी, जहां दोपहर 2:15 बजे मंडप प्रवेश कर गणपति स्थापना की जाएगी, वही इसके बाद यज्ञाचार्य पंडित चांदमल उपाध्याय सवाईपुर के द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना व हवन कुंड में आहुतियां लगाने के साथ ही अभिषेक व अधिवास किया जाएगा । वही 7 फरवरी को दोपहर 12:31 बजे अभिजीत मुहूर्त में शिखर मंदिर पर कलश व घोड़ी की स्थापना होगी, वहीं दोपहर 1:15 बजे नव कुंडात्मक महारुद्र यज्ञ की पूर्णाहुति होगी तथा इसके बाद प्रसादी का भोग लगाकर प्रसादी वितरण की जाएगी । ग्रामीण महारूद्र यज्ञ की तैयारी को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं ।।

 

मारवाड़ी खेल व भजन संध्या का होगा आयोजन
पांच दिवसीय नव कुण्डात्मक महारुद्र यज्ञ के दौरान तेजाजी महाराज का मारवाड़ी खेल व भजन संध्या का आयोजन भी होगा, जिसमें कल 3 फरवरी से 7 फरवरी तक बजरंग मंडल सारण एंड पार्टी रतन दास वैष्णव व सत्तू कीर कोदूकोटा के द्वारा तेजाजी महाराज का मारवाड़ी खेल का मंचन किया जाएगा, वही 7 फरवरी को रात्रि में देबीदास वैष्णव एंड पार्टी खोजून्दा के द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जायेगी ।।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES