Homeभीलवाड़ालक्ष्मण मेघनाथ युद्ध ने बांधा शमा , हनुमान लाये संजीवनी बूटी

लक्ष्मण मेघनाथ युद्ध ने बांधा शमा , हनुमान लाये संजीवनी बूटी

गंगापुर – नगरपालिका तत्वाधान मे आयोजित रामलीला महामहोत्सव के आठवे दिन लक्ष्मण मेघनाथ युद्ध ने शमा बांधा। लक्ष्मण मेघनाथ संवाद बहेद ही रोचक था। दोनों योद्धा झुकने को तैयार नहीं थे। मेघनाथ ने ब्रह्म शक्ति का प्रयोग कर लक्ष्मण को मूर्छित कर दिया। लक्ष्मण को मूर्छित देख भगवान राम का विलाप भक्तो को भाव विभोर कर दिया। बजरंग बली ने वैध के आदेश पर कई बाधाओ को पार करते हुए संजीवनी बूटी लेकर आये जिस पर लक्ष्मण पुन जीवित हो उठे।

आज की रामलीला मे अंतराष्ट्रीय राम स्नेही सम्प्रदाय के संत रमता राम के परम शिष्य दिग्विजय राम पधारे जिनका पालिका परिवार द्वारा स्वागत सत्कार किया गया।

आज राजीव गाँधी पंचायती राज संघठन के राष्ट्रीय महासचिव श्याम पुरोहित, कृष्ण गोपाल जीनगर, जगदीश जीनगर, हरिशंकर लोहिया, गजेंद्र माली,प्रदीप शर्मा ने माल्यार्पण दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
रामलीला संचालक राघवेंद्र कुमार ने बताया की रामलीला के दसवे दिन राम रावण युद्ध ओर अयोध्या मे भगवान राम का राज्याअभिषेक किया जायेगा।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES