Homeअजमेरमेहरुकला में लक्ष्मी नृसिंह महायज्ञ व भागवत कथा में पूर्व सीएम वसुंधरा...

मेहरुकला में लक्ष्मी नृसिंह महायज्ञ व भागवत कथा में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को आमंत्रित, नौ दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन तैयार

दिलखुश मोटीस

सावर(अजमेर)@मेहरुकला – आगामी जनवरी माह में आयोजित होने जा रहे श्री लक्ष्मी नृसिंह महायज्ञ, नृसिंह–प्रह्लाद प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव और श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ की तैयारियां अंतिम चरण में पहुँच गई हैं। इस ऐतिहासिक और भव्य धार्मिक आयोजन में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को विशेष तौर पर शिरकत के लिए निमंत्रित किया गया है।
धार्मिक आयोजन के संयोजक एवं नृसिंहद्वारा मंदिर मेहरुकला के महंत श्रीश्री 1008 हरिदास महाराज ने बताया कि रविवार को झालावाड़ में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें 1 फरवरी से 9 फरवरी तक प्रस्तावित नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने का आमंत्रण पत्र सौंपा गया।
महंत हरिदास महाराज के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री ने आयोजन की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और कार्यक्रम के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। उनके संभावित आगमन से आयोजन की गरिमा बढ़ेगी और पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल उत्पन्न होगा।
विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि नौ दिवसीय महायज्ञ में वैदिक विधि-विधान के अनुसार महायज्ञ, नृसिंह–प्रह्लाद प्राण प्रतिष्ठा और श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रदेशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है, जिससे मेहरुकला धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES