Homeभीलवाड़ालक्ष्मी नाथ भगवान का फूलडोल महोत्सव का आयोजन

लक्ष्मी नाथ भगवान का फूलडोल महोत्सव का आयोजन

मांडल। गरुड़ ध्वज, अश्व रजत रथ विराजमान, श्री लक्ष्मी नाथ भगवान का फूलडोल महोत्सव लक्ष्मीनाथ सेवा समिति के तत्वदान में 4 अप्रैल गुरुवार फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष दशमी को साय : 6:00 बजे मठ मंदिर चौक में अबीर गुलाल व गुलाब के फूलों से फागोत्सव मनाया जाएगा। समिति के अध्यक्ष जितेंद्र वैष्णव ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा व 50 किलो गुलाब के फूल एवं करीब एक टन गुलाल के साथ भगवान लक्ष्मीनाथ निज मंदिर से निकलकर भक्तों संग होली खेलेंगे। इसमें समस्त ग्रामवासी व अन्य संगठन भी शामिल होंगे। फाग महोत्सव के दौरान गैर नृत्य व महिलाओं द्वारा घूमर नृत्य किया जाएगा। इस दौरान संस्था के सदस्य महंत 1008 शंकर भारती महाराज, महेश पाटोदिया, भूपेंद गिरी, अर्पित जोशी, मुकेश जोशी, बालमुकुंद सेन, अजय जोशी, विकास जोशी, भरत मटोलिया, राजेश गिरी गोस्वामी, रोहित जोशी, विनोद मुछाला, राजकुमार, लालकृष्ण सेन, घनश्याम जोशी, घनश्याम माटोलिया, अंकित जोशी, मुकेश जसवंत, संवार, रानू व्यास, विकास व्यास, विनोद जोशी, अंकित माटोलिया, अंकित लोहार, मनोज गिरी, बालकृष्ण वैष्णव, ऋतिक सेन, देवेंद्र व्यास, सुशील पाटोदिया, शिव जोशी, शिव गिरी, सुशील व्यास, दीपक व अन्य सदस्य शामिल रहेंगे एवं व्यवस्थाये देखेंगे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
logo
RELATED ARTICLES