एजाज़ अहमद उस्मानी
स्मार्ट हलचल|मेड़ता रोड के निकटवर्ती लाम्बा जाटान से सोडास तक बन रही मुख्य सड़क का करीब एक किलोमीटर हिस्सा अधूरा पड़ा होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर डामरीकरण नहीं होने और जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन गई है।
रविवार को समस्या से त्रस्त दोनों ग्राम पंचायतों के लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण कार्य लाम्बा जाटान से एक किलोमीटर पहले और सोडास से एक किलोमीटर पहले तक अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है।नाले के गंदे पानी की निकासी का समुचित प्रबंध नहीं होने से मुख्य मार्ग पर पानी भर जाता है। इससे राहगीरों, वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि शेष कार्य शीघ्र पूरा कर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।










