Homeभरतपुरभाषा संप्रेषण का माध्यम ही नहीं संस्कृति, सभ्यता, व्यवहार और जीवनशैली भी...

भाषा संप्रेषण का माध्यम ही नहीं संस्कृति, सभ्यता, व्यवहार और जीवनशैली भी : गुप्ता

गेबाराम चौहान

आहोर/जालोर। स्मार्ट हलचल/विद्या भारती विद्यालय आदर्श शिक्षण संस्थान जालोर द्वारा संचालित खारा रोड़ स्थित आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय आहोर में शुक्रवार को मातृभाषा गौरव पुस्तक का विमोचन किया गया। इसके तहत शुक्रवार को जालोर जिला सचिव अजय कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य निर्मल सिंह भाटी, सह प्रधानाचार्य सुरेंद्रसिंह राठौड़ ने मातृभाषा पुस्तक का विमोचन किया। जिला सचिव गुप्ता ने कहा कि भाषा संप्रेषण का माध्यम ही नहीं संस्कृति, सभ्यता, व्यक्तित्व, व्यवहार और जीवन शैली है। यह मातृ भाषा हमारी धरोहर है। 1200 वर्षों के काल खण्ड में भाषाओं में बहुत बदलाव हुआ है। मातृभाषा में घर पर व्यवहार करने की बात कही। सह प्रधानाचार्य राठौड़ ने बताया कि भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में 22 भाषाओं को मातृभाषा का दर्जा प्राप्त है जो देश की सांस्कृतिक विविधता और भाषायी धरोहर को समृद्ध करती है। मातृभाषा से ही बालकों का मानसिक विकास होता है उनके सोचने समझने की क्षमता का विकास होता है। मातृभाषा हमारी सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण अंग है जो हमें जड़ों से जोड़े रखते हैं। प्रधानाचार्य भाटी ने पुस्तक परिचय को लेकर पुस्तक में संकलित विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला और इसे जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रभु सिंह, मुकेश कुमार बोहरा, योगेश व्यास, कविता रावल, कुलदीप सिंह, शकुंतला मांगलिया, कैलाश जीनगर, वचन मेघ, प्रवीण प्रजापति, ओम प्यारी प्रजापति, राजेंद्र गर्ग, ईश्वर सिंह, मानसी राजपुरोहित, प्रिंस बोहरा, सुप्रिया दवे आदि उपस्थित रहें।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES